दिनांक 01.02.2023
सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मु0अ0सं0-50/2023, धारा 304, 323, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त- 01. शोएब खान 02. मो0 इशराक उर्फ बाबा को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण ने दिनांक 31.01.2023 को थाना इटियाथोक क्षेत्र के अन्तर्गत वादी के भाई मो0 शमीम को मारने पीटने लगे जिससे मो0शमीम को सदमा आने से मृत्यु हो गयी थी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel