अवनीश कुमार मिश्रा सीएमडी न्यूज़ ब्यूरो चीफ
बस्ती पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम मे जनपद बस्ती मे थाना समाधान दिवस पर चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्रनाथ चौधरी के निर्देश व क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस मनाया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्रनाथ चौधरी व नायब तहसीलदार नीरज सिंह महोदय तहसील हर्रैया, व राजस्व टीम (हल्का लेखपाल) व पुलिस टीम (हल्का उपनिरीक्षक व बीट आरक्षी) मौजूद रहे । जिसमें जमीनी विवाद व अन्य विवादो से सम्बन्धित आवेदकगण अपनी समस्या व सुझाव से राजस्व टीम व पुलिस को अवगत कराया गया । जिस पर राजस्व टीम (हल्का लेखपाल) व पुलिस टीम द्वारा आवेदकगण के समस्याओ का सत प्रतिशत निस्तारण हेतु विश्वास दिलाया गया ।
थाना स्थानीय पर आज थाना समाधान दिवस पर 6 राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत हुए जिसमेंमौके पर उपस्थित लेखपाल आये जमीनी व अन्य विवाद से सम्बन्धित आवेदक गण को राजस्व टीम व पुलिस टीम के समक्ष आवेदकगण को कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए पूछा गया कि क्या आप सभी लोग कार्यवाही से संतुष्ट है जिस पर आवेदक द्वारा अपने अपने समस्याओ में कृत कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया गया उक्त के दौरान थाना क्षेत्र के संभ्रान्त नागरिक, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार मौजूद रहे ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel