दुर्गा प्रसाद तिवारी सी एम डी न्यूज
गोंडा में मनाए जा रहे गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव के अवसर पर निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा का सिंधी समाज ने जोरदार स्वागत किया। नगर के गुड्डू मल चौराहे पर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान के सामने सिंधी समाज ने नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए चाय एवं मट्ठी आदि का प्रसाद वितरण किया।
जिस उत्साह से सिंधी समाज ने यात्रा का स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया। उससे सभी श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। ज्ञात हो गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब कमेटी के नए गठन में जहां हरजीत सिंह छाबड़ा जी को अध्यक्ष चुना गया था। उसी कमेटी के विस्तार में सिंधी समाज के मुखिया राजकुमार ठक्कुर को गुरद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब का उपाध्यक्ष चुना गया था। अपने मुखिया राजकुमार ठक्कुर को गुरुद्वारा साहिब का उपाध्यक्ष चुने जाने पर सिंधी समाज में काफी उत्साह है।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूज्य झूलेलाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष मथुरादास लधानी, राजेश रायचंदानी, कैलाश लधवानी, प्रेम कुमार लधवानी, फती चंद राजपाल, अशोक रायतानी, प्रेम कुमार मनध्यान, अनिल निभानी, विजय वाधवानी, कैलाश लधवानी, राजकुमार लधानी, किशोर लधवानी आदि उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel