दिनांक 19.12.2022 गोंडा
सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मु0अ0सं0-591/22, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 01. हवलदार यादव 02. संचितलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्तगण द्वारा दहेज के लिए वादिनी की बहन को प्रताडित करते हुए हत्या किया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel