दिनांक -05-12-2022 गोंडा
सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
गोंडा ।।जनपद गोंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरी कृपाल पर आशा कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन किया आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक दाम नहीं तब तक काम नहीं आशा कार्यकत्रियों ने कहा की 8 महीने से हम लोगों को वेतन नहीं मिला इसका मतलब यह नहीं कि हम आशा हैं और हमको निराशा हाथ लगेगी आशाओं ने कहा कि जब हम वेतन मांगते हैं तो बताया जाता है कि आज या कल या परसों मिल जाएगा लेकिन आज तक वेतन नहीं मिला यदि हम कहे कि हम काम करेंगे नहीं हमें पहले पुराना भुगतान दिया जाए तो अधिकारियों द्वारा कहा जाता है कि आप नौकरी छोड़ दीजिए और हमें लिखकर दे दीजिए हम लोग मीटिंग में आते हैं तो अपने घर का चावल गेहूं बेच कर आते हैं और यदि कहीं सीनियर के खिलाफ कुछ भी बोल दे तो नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel