रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव
गांवों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई है। बावजूद गांवों की सफाई व्यवस्था ठप है। कहीं नालियां बजबजा रही हैं तो कहीं नियमित कूड़ा का उठान नहीं हो पा रहा। विकास खंड बलहा अंतर्गत ताजपुर गांव में कई महीने से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। जिससे गांव के रास्तों पर बनी नालियां पूरी तरह से चोक हो गई हैं। बजबजाती नालियों के चलते गांव में काफी गंदगी फैली हुई है। लोगों के घरों से निकला दूषित पानी और कीचड़ रास्ते पर फैला हुआ है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इतना ही नहीं, गांव में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की है। इसके बाद भी सफाई कर्मी अपने काम के प्रति संजीदा नजर नहीं आ रहा है।काफी हद तक दूषित हो चुके पर्यावरण का भी प्रभाव है। हर दिन एक नई बीमारियां जन्म ले रही हैं। इसकी रोक थाम एवं सुरक्षा का आधार साफ सफाई को भी मूल रूप माना गया है।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Tags breaking news उत्तर खबरें गांवों चरमराई जा नहीं नानपारा प्रदेश प्रमुख बहराइच में रहे व्यवस्था सफाईकर्मी,
Check Also
गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत
2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel