रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव सम्पादक
विकास खण्ड बलहा के ग्राम पंचायत ताजपुर के सामुदायिक शौचालय की की स्थिति बद से बदतर है लाखों रुपये सरकारी खजाने से सामुदायिक शौचालय के लिए खर्च किये गए किन्तु उपयोग शुन्य रहा।
ताजपुर के सामुदायिक शौचालय के पुरूष वर्ग के शौच सीट पर गन्दगी भर गई जानकारी मिली कि टैंक भर जाने के कारण गन्दगी सीट तक टैंक से वापस आ गयी हैं मानकविहीन शौचालय के निर्माण में भी टैंक भी मनकविहीन बना वही महिला वर्ग में टायल्स टूटे हुए हैं जमीन पर लगे टायल्स टूट चुके हैं धस गए हैं शौच सीट के अगल बगल के फर्श धस गए है जिससे लोगो मे डर है कि शौच के लिए कोई जाये और उसी समय धस जाए तो। वाश बेसिंग भी टूटी हुई है विधुत कनेक्शन के तार भी बाहर लटक रहे हैं जिससे साफ है कि विधुत व्यवस्था सही नही है। सामुदायिक शौचालय के अगल बगल लोग खुले में शौच करते हैं क्योंकि भ्रस्टाचार के नींव पर खड़ा सामुदायिक शौचालय किसी भी तरह से सुरक्षित उपयोग में नही लग रहा।
दिनाँक- 05 नवंबर 2022
CMD News Newspaper & Live News Web Channel