मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
अयोध्या – नेहरू युवा केंद्र अयोध्या युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में विकासखंड मवई के संत कबीर दास स्मारक शिक्षण संस्थान बसौढ़ी मवई के विद्यालय में गहन स्वयंसेवी कार्यक्रम नामांकन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सुरेश यादव मनीष श्रीवास्तव ने मां वीणावादिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन करके किया,तत्पश्चात मवई विकास खंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनीष कुमार श्रीवास्तव ने गहन स्वयंसेवी कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा युवाओं के सामने प्रस्तुत किए इस कार्यक्रम के द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन परिवार से 70 युवाओं को जोड़ा गया। जिन्होंने ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र अयोध्या तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन को जब भी आवश्यकता पड़ेगी हम सब नेहरू युवा केंद्र के साथ खड़े रहेंगे,कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सुरेश यादव प्रबंधक राम दिनेश यादव, दिलीप यादव,अली अहमद, पूनम यादव, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
