रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा
बस्ती – पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के अवसर पर ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया, जिसमे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, एडीएम कमलेश चंद्र और एएसपी दीपेंद्र चौधरी पूरे जुलूस की पूरे समय मॉनिटरिंग करते रहे। एसडीएम शैलेश दुबे और सीओ आलोक प्रसाद एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ जुलूस के साथ-साथ चल कर कड़ी सुरक्षा के साथ जुलूस सम्पन कराया। जुलूस गांधी नगर स्थित ईदगाह से निकल कर गांधी नगर चौराहा, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा चौक, नई बाजार होते हुए पाण्डेय बाजार चौराहे पर सलाम पढ़ और देश में अमन चैन की दुआ के साथ समाप्त हुआ।जुलूस के रास्ते मे जगह- जगह जायरीनों के लिए पानी, शरबत सहित कई प्रकार के तबर्रुक की व्यवस्था की गई थी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
