Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अयोध्या:आगामी पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अयोध्या:आगामी पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक।

आगामी पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक।

मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – आगामी पर्वों को लेकर थाना मवई परिसर में पीस कमेटी की बैठक उप जिलाधिकारी रूदौली स्वप्रिंल यादव की अध्यक्षता में सपन्न हुई,इस मौके पर उपस्थित धर्म गुरुओं व संभ्रांत नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले पर्वों को सभी लोग आस्था के साथ मनाए लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे, उन्होंने सभी से शांति पूर्ण ढंग से पर्व मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सी ओ रूदौली संदीप कुमार सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के साथ आने वाले पर्वों को शांति पूर्ण ढंग से निपटाने के लिए संबंधित मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक आर सी यादव,बाबा बाजार चौकी इंचार्ज मनोज कुमार, सैद पुर चौकी इंचार्ज सतीश चन्द्र, प्रदीप कुमार यादव, उप निरीक्षक गुलाम रसूल, कामाख्या देवी चौकी इंचार्ज आशीष सिंह, ग्राम प्रधान मवई अब्बास अली, शेर बहादुर सिंह,पूर्व प्रधान दान बहादुर यादव, प्रधान पिंटू वर्मा, प्रधान राम बरन आदि लोग उपस्थित थे।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp