रिपोर्ट- अमन कुमार शर्मा नानपारा बहराइच

तहसील नानपारा मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्मदिवस नगर में बहुत धूम धाम से मनाया गया. आज क़ृषि विज्ञान केंद्र में नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पोषण अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया. जिस कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष घनश्याम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.
भाजपा नगर इकाई के अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ पीएचसी नानपारा में मरीजों को फल वितरण करके देश के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दिया! आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा में नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया. प्रधानमंत्री के 72 वर्ष पूरे होने पर नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने केक काटकर माननीय प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस मनाया
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अब्दुल मोहिद राजू, अधिशासी अधिकारी रेनू यादव, नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी पुनीत श्रीवास्तव, चमन चौरसिया, श्याम बिहारी अग्रवाल, विपिन सिंह, सुशील त्रिपाठी,सौरभ वर्मा, अमन वर्मा, सहित भाजपा एवं अपना दल के तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ नगर पालिका तमाम सभासद गण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel