Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बिजली विभाग की भ्रष्ट लापरवाही के चलते 2 दिनों से बिजली सप्लाई ठप

बिजली विभाग की भ्रष्ट लापरवाही के चलते दो दिनो से लाइट गुल

सोहन सिंह पुरवा लालपुरवा नए पुरवा में पोस्ट टप्पेसिपाह लाइन मैन को फोन किया तो बात की तो कह रहे हैं कि पैसे की व्यवस्था करो मैं अभी आ रहा हूं जब पैसे देने से इनकार किया तो तभी से लाइनमैन ना तो आए और ना तो फोन उठा रहे है जब जे.ई. साहब से दोबारा बात की तो उन्होंने कहा कि आना तो उन्हीं को है लाइन में से बात कर लो ऐसे में सभी ग्रामीणो का नहीं उठा रहा फोन लाइनमैन का इस भारी उमस भरी गर्मी में बच्चे बूढ़े परेशान नजर आ रहे हैं एक तरफ मोदी सरकार हर घर को रोशन करने पर जुटी हुई है वही विद्युत कर्मचारी घूसखोरी में लिप्त है, क्षेत्र में विद्युत संकट उत्पन्न हो गया है। बिजली नहीं रहने से आम लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घर की बिजली तो गुल हो गई। लोगों के जीवन का मुख्य हिस्सा बन चुका मोबाइल की बैट्री भी डिस्चार्ज हो गई। वही लगभग 40 घरों में 2 दिन से लाइट नही आ रही है लोगों का जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। लाइन ना जोड़ने के कारण सभी ग्रामीणों में काफी रोष है |

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp