रिपोर्ट- हरीश चंद्र चौधरी CMD NEWS
ब्लॉक गिलौला के ग्राम पंचायत ककन्धू में पैरावेट केन्द्र के पास में लगे सरकारी हैंडपंप के पानी का उपयोग ग्रामीणों द्वारा नहीं किया जा सकता है यह नल तालाब के किनारे लगा है और इसी तालाब में गांव का नाला आ कर गिरता है। गांव का पानी इस तालाब में गिरने से इस नल के चारों तरफ हमेशा कीचड ही बना रहता है। नल का उपयोग करने के लिए नल तक नहीं पहुंचा जा सकता है। इस नल को दूसरी जगह पर लगाने की जरूरत है जिससे इस नल के जल का उपयोग ग्रामीणों द्वारा किया जा सके। परन्तु अभी तक किसी के द्वारा इस सरकारी हैंड पंप पर ध्यान नहीं दिया गया।
14/09/2022
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
