Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – रिसिया गायत्री विद्यापीठ इंटर कॉलेजरिसिया में शिक्षक सम्मान मनाया गया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – रिसिया गायत्री विद्यापीठ इंटर कॉलेजरिसिया में शिक्षक सम्मान मनाया गया

रिपोर्ट आकाश श्रीवास्तव

रिसिया
गायत्री विद्यापीठ इंटर कॉलेजरिसिया में शिक्षक सम्मान मनाया गया। सर्वप्रथम सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पायल कीर्ति ने वीणा वादिनी वर दे गायन से शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य पहलाद कुमार श्रीवास्तव ने कहा शिक्षक ही भाग्य विधाता है और इन्हीं के रास्ते पर चलना चाहिए इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं संस्थापक पुत्र कृष्ण लाल श्रीवास्तव ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक सरल व्यक्ति थे उनकी शिक्षा 1906में शुरू हुई और वे दर्शनशास्त्र के प्रवक्ता बने इसके बाद वे कुल पद दिल्ली विश्वविद्यालय में कुलपति को सुशोभित किया उनको भारत सरकार ने भारत रत्न से भी सम्मानित किया मुख्य अतिथि प्राचार्य गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया डॉक्टर दिव्य दर्शन तिवारी ने कहा कि शिक्षक दिवस पर पहला कार्यक्रम में इस कॉलेज में उपस्थित रहा और गुरु जीवन में अनेक प्रकार से आते हैं और यहां पर सभी लोग उपस्थित सौभाग्यशाली हैं कि आप लोग शिष्यों की धरती पर विराजमान होकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्होंने बच्चों से कहा कि सबसे पहले माता-पिता का सम्मान करना यही सबसे बड़ी गुड की कृपा होगी कक्षा नौ की छात्रा शिवानी और रागिनी ने भांग ना पिसाई भोला जी पर नृत्य भी किया प्रबंधक कृष्ण लाल श्रीवास्तव जी ने महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर डॉ दर्शन तिवारी को बहराइच जनपद का इतिहास गायत्री महाविज्ञान पुस्तक ज्ञापन देकर शिक्षक दिवस पर सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक सचिन प्रताप ने कहा कि शिक्षक स्कूल एवं छात्रों के बीच एक सेतु का काम कार्य करता है तथा शिक्षक का दर्जा ईश्वर से भी बढ़कर है इस कार्यक्रम में विशेष शिक्षक 2022 का पुरस्कार विद्यालय के 2 शिक्षकों सचिव तथा एवं रीति श्रीवास्तव को महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधक द्वारा दिया गया इंटर कॉलेज के छात्रों ने भी सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया इसी क्रम में धर्मेंद्र श्रीवास्तव शिक्षक ने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक के साथ-साथ भारत के उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद पर भी आसीन रह चुके हैं सभी छात्र छात्राओं को चाहिए शिक्षक द्वारा बताए गए रास्तों का अनुसरण करें इस अवसर पर सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव डा. आशुतोष त्रिपाठी मुरारी लाल श्रीवास्तव प्रीति श्रीवास्तव प्रेम चंद श्रीवास्तव कृष्ण मुरारी पांडे सुरेश चंद्र यादव आनंद सिंह अखंड प्रताप किरण श्रीवास्तव वैभव सविता मौर्या मिश्रीलाल संजय कश्यप एवं छात्राएं उपस्थित रहे

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp