Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा – पत्रकार के खिलाफ दर्ज केस वापस नहीं हुआ तो आंदोलन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोंडा – पत्रकार के खिलाफ दर्ज केस वापस नहीं हुआ तो आंदोलन

दिनांक -30-08-2022 

रिपोर्ट – सुनील तिवारी 

धानेपुर /गोंडा – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में प्रसव के बाद एक नवजात शिशु को जंगली जानवर द्वारा नोच कर पाए जाने की खबर प्रकाशित करने से बौखलाए स्वास्थ्यकर्मियों की तरफ से पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने से नाराज पत्रकारों ने मंगलवार को मुजेहना ब्लॉक सभागार में एक आपात बैठक की। बैठक में पत्रकारों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए एक स्वर में कहा कि यदि जिला प्रशासन पत्रकार के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं लेता है तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।

28 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में रूद्रगढ़ नौसी गांव की रहने वाली प्रसूता सायरा बानो ने एक बेटे को जन्म दिया था। सांस की दिक्कत के चलते डॉक्टरों ने उसे ऑक्सीजन पर रखा था। इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने प्रसव कक्ष में घुसकर बच्चे का चेहरा बुरी तरह से नोच डाला था जिससे नवजात की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने हंगामा करते हुए धानेपुर थाने में प्रसव कक्ष में ड्यूटी पर तैनात अज्ञात महिला कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद बौखलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्साधीक्षक डॉ सुमन मिश्रा ने एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के
संवाददाता पर मामले को बिगाड़ने का आरोप लगाया था। हालांकि जांच समिति ने सीएससी अधीक्षक की इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था।
इससे नाराज चिकित्साधीक्षक डॉ सुमन मिश्रा ने दूसरे दिन सोमवार को षड़यंत्र रचते हुए प्रसव के दौरान ड्यूटी पर तैनात रही एएनएम मंजूलता व उपासना गोयल के नाम से पत्रकार उमानाथ तिवारी के खिलाफ धानेपुर थाने में कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। सीएससी अधीक्षक के इस कृत्य को लेकर पूरे जिले के पत्रकारों में आक्रोश है। मंगलवार को इस विषय को लेकर स्थानीय पत्रकारों ने मुजेहना के सरयू सभागार में एक आपात बैठक का आयोजन किया और इस विषय पर विचार विमर्श किया। पत्रकारों की बैठक में यह तय किया गया कि यदि जिला प्रशासन 24 घंटे के अंदर पत्रकार उमानाथ तिवारी के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा वापस नहीं लेता है तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। पत्रकारों ने इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुजेहना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी व धानेपुर थाने उपनिरीक्षक अमित यादव को सौंपा। इस दौरान पत्रकार रमेश पांडे सुशील श्रीवास्तव बीएन तिवारी विष्णु प्रताप मिश्रा उर्फ कल्लू कोबरा अमरेश तिवारी प्रदीप कुमार शुक्ला तिलक धर दुबे प्रदीप पांडे धर्म प्रकाश शुक्ला राधेश्याम तिवारी विनीत प्रताप श्रीवास्तव दुर्गा प्रसाद शुक्ला प्रेम नारायण मिश्रा खेमराज मिश्रा समेत धानेपुर, इटियाथोक, देवरिया अलावल,मोतीगंज समेत क्षेत्र समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp