नानपारा, बहराइच। आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज 15अगस्त के दिन नानपारा के गुलालपुरवा टोल प्लाजा ने अपने सभी साथियों के साथ एक तिरंगा यात्रा निकाली ।
जिस यात्रा में सभी ने भारत माता की जय,वंदे मातरम्,हिन्दुस्तान जिन्दाबाद,15 अगस्त अमर रहे, के नारे लगा रहे थे। इस कार्यक्रम में मौजूद गुलालपुरवा ग्राम प्रधान मेराज खां, टोल प्लाजा मैनेजर दीपक सिंह, टोल प्लाजा साइड इंजीनियर नसीम अहमद, अफजल, पीयूष, उमेश, आदि लोग मौजूद रहे यह यात्रा टोल प्लाजा से लेकर नानपारा के मुख्य मार्ग होते हुए अपने संस्थान पर वापस पहुंची।
रिपोर्ट- विवेक कुमार श्रीवास्तव
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
