03/08/2022
डॉ0 एम0एल0 साहू
बनीकोडर, बाराबंकी। आजादी अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजपुर बनीकोडर में विद्यालय प्रबंध समिति की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग को संबोधित करती हुई विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता ने बताया कि अबकी बार हम सभी लोग आजादी अमृत महोत्सव मना रहे हैं इस बार हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 अगस्त 17 अगस्त तक चलेगा। बच्चों के नामांकन, उपस्थिति, ड्रेस,बैग,जूते मोजे का पैसा डीबीटी के माध्यम से खाते में आ चुका है। वह लोग बैंक जाकर अपना खाता चेक कर ले। और बच्चों को जिन मद के लिए पैसा आया है। वह खरीद कर बच्चों को दे। कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद यादव,नरेंद्र भार्गव, वर्षा श्रीवास्तव, राजीव कुमार साहू कार्यक्रम का संचालन अंकित तिवारी ने किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
