राज कुमार पाण्डेय
सीएमडी न्यूज़ बस्ती
बस्ती। प्रेस क्लब बस्ती में ग्राम प्रहरी ( चौकीदार संघ ) ग्रामीण पुलिस जनसेवा समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन का विस्तार हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा सम्मिलित हुए। चौकीदार संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता को अपना मांग पत्र सौंपा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नितेश शर्मा ने कहा कि संगठन में जब पद का बंटवारा होता है तो कई मानक होता है। समय और परिस्थिति और व्यवस्था के अनुसार कुछ लोगों जिम्मेदारी मिलती है जो समय समय पर शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। लेकिन जब तक आप सभी लोग अपने आपको जिम्मेदार मानकर संगठन के उत्थान में अपनी भूमिका का निर्वहन नहीं करेंगे तब तक संगठन न तो मजबूत हो पाएगा न ही संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हो पाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विंदेश्वरी जायसवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए देवेंद्र कुमार मिश्र को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार राव को उपाध्यक्ष, अमरेश चंद्र को मीडिया प्रभारी, अशोक मिश्र को सचिव, रामबचन को महासचिव, विवेक दूबे को संयोजक, श्याम सुंदर को संगठन मंत्री तथा सरवर आलम को रूधौली का महामंत्री मनोनीत किया। भाजपा नेता नितेश शर्मा नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ने किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
