रिपोर्ट- अभिषेक दीक्षित ब्यूरो चीफ
21 जुलाई 2022
सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नेशनल हाईवे ग्रेविटी रेस्टोरेंट के निकट एक चलते ट्रक मे अचानक आग लग गयी आग की सूचना राहगीरों ने फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को दी। NH 44 हाइवे पर ट्रक को जलता देखकर आने जाने वाले राहगीर भयभीत हो गए मिली जानकारी अनुसार ट्रक झांसी से सागर की ओर आ रहा था। ट्रक के पीछे आ रहे एक प्रत्यक्ष दर्शी युवक ने बताया की ट्रक का बाया पहिया पंचर था। पहिया पंचर होने के बावजूद भी ड्राइवर ट्रक चलाते आ रहा था तभी घर्षण से टायर में आग लग गई और फिर पूरे ट्रक ने आग पकड ली बताते चले की ट्रक मे कपड़े की बहुत सारी पोटली थी। जिनमे कुछ पोटली मे आग जा लगी मौके पर सदर चौकी के पुलिसकर्मी पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।फायर ब्रिगेड ने आग पर नियंत्रण कर लिया ट्रक ड्राइवर एवं क्लीनर ट्रक को छोङ भाग निकले।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
