Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / चंद्रभानु गुप्त राजनीति के पुरोधा थे : संजय कुमार सिंह
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

चंद्रभानु गुप्त राजनीति के पुरोधा थे : संजय कुमार सिंह

14/07/2022

 

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्र भानु गुप्त की मनाई गई 120वीं जयंती

रिपोर्ट – आशीष सिंह

रामसनेही घाट, बाराबंकी। भारत सेवा संस्थान द्वारा संचालित चंद्रभानु गुप्त नेत्र चिकित्सालय हथौंधा, कोटवा सड़क में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त की 120वीं जयंती मनाई गई। सुंदरकांड पाठ करने के पश्चात् हवन – पूजन कर संस्था के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा श्री गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में संस्था के कार्याधिकारी संजय कुमार सिंह ने श्री गुप्त के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री गुप्त जी कर्मठ,ईमानदार,निष्ठावान एवम् मृदुल भाषी व देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। कंप्यूटर प्रशिक्षक संजय सिंह ने कहा कि श्री गुप्त जी एक शिक्षित व्यक्ति थे। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बी0 ए0 व एलएलबी की डिग्री प्राप्त की वहीं टाइप प्रशिक्षक सहाजराम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 07 दिसंबर 1926 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 1926 में देश की सेवा का बीड़ा उठाया। इन्हीं के द्वारा 1956 में मोती महल द्वारा संचालित यह संस्था गरीबों के उत्थान के लिए प्रारंभ की गई। इस अवसर पर संस्था से रचना मिश्रा, हेमलता, लक्ष्मीकांत तिवारी,अभिराम वर्मा, शशिकांत दीक्षित, पं0 विवेक शुक्ला व चंद्र प्रकाश यादव सहित समस्त कर्मचारी व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

About Ashish Singh

आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख सीएमडी न्यूज चैनल मंडल अयोध्या।

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp