Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मवई अयोध्या – आवासीय राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज मे मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – आवासीय राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज मे मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

जनपद अयोध्या के शिक्षा क्षेत्र रूदौली से जहां पर अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे एनसीसी कैडेट्स ने योग कर लोगो को योग के प्रति जागरूक किया। योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अनमोल उपहार है। यह मस्तिष्क और शरीर की एकता का प्रतीक है। प्रकृति और मनुष्य के बीच का सामंजस्य है।आज विश्व दिवस के अवसर पर आवासीय राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज बाबा बाजार भवानीपुर रुदौली अयोध्या में विद्यालय प्रांगण में योग का भव्य आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राओं अध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एनसीसी कैडेट्स में योग के महत्व उसकी आवश्यकता को जन जागरूकता के रूप में प्रदर्शित लोगों में योग के प्रति आकर्षण को व्यक्त किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य श्री मान सिंह ,कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री राम सतन सिंह यादव, एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट जय प्रकाश यादव, एनसीसी बटालियन 65के हवालदार प्रदीप कुमार अयोध्या सहित एनसीसी के कैडेट्स रहे मौजूद।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp