मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर से मोपेड सवार की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को लगभग 3 बजे मुफ़्फ़रा गांव के निकट टाटीबाबा की बाज़ार जा रहे ग्राम अल्हवाना निवासी मोहम्मद इदरीस को अयोध्या की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी मोपेड के परखचे उड़ गए और मोपेड सवार मोहम्मद इदरीस कुछ दूरी पर जा गिरे जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए।घटना की सूचना ग्रामीणों ने भेलसर चौकी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल को एनएचआई की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया जहां देखते ही डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि ग्राम मुजफरा में लगने वाली टाटी बाबा की बाजार जा रहे ग्राम अल्हवाना निवासी मोहम्मद इदरीस पुत्र निरहू उर्फ मुबारक 60 को अयोध्या की ओर जा रही बालेनो कार संख्या यूपी 51 एआर 7921 की मोपेड में जोरदार टक्कर में गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां उनकी मौत हो गई है।चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक पास के एक सिंह फैमिली ढाबा पर कार खड़ी करके फरार हो गया।उन्होंने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel