Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आज का राशिफल- आज का पञ्चाङ्ग दिनांक – 20 जून 2022
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आज का राशिफल- आज का पञ्चाङ्ग दिनांक – 20 जून 2022

दिन = सोमवार
संवत् = 2079 (राक्षस नाम संवत्सर)
मास = आषाढ़ मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि = सप्तमी तिथि
नक्षत्र = शतभिषा नक्षत्र
योग = प्रीति योग
दिशाशूल – पूर्व दिशा
राहुकाल – प्रातः 7:30 से 9 बजे तक

【–विशेष टिप–】
=====================================
★★कुंडली में चन्द्र राहु की युति हो तो बच्चे के मन में खुराफातें उपजती हैं. चन्द्र राहु की युति होने से कई प्रकार के भ्रम आते है और उन भ्रमो से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है।
=====================================

【–राशिफल–】

मेष राशि:
अपने विचारों पर अंकुश रखें, संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

वृषभ राशि:
आप के किये कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें, चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करें कार्य सिद्ध होंगे।

मिथुन राशि:
कार्य स्थल पर अकारण तनाव संभव है, यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा, धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है, राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क राशि:
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा, स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा, निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच है।

सिंह राशि:
अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा, हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी, यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या राशि:
अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें, व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें, संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।

तुला राशि:
दिन की शुरुआत प्रश्ननाता पूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा, यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा, निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि:
व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता स्वास्थ में बदलाव होगा।

धनु राशि:
गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी, यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है, धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

मकर राशि:
प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।

कुंभ राशि:
मानसिक शांति मिलेगी, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी, अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे, प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख मिलेगा व संतान सुख संभव है।

मीन राशि:
धर्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे, संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी, शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।

==================================

(सरल उपाय, सहज समाधान ज्योतिष, वैदिक एवं वास्तु संस्थान)

(आपका सुखमय जीवन, हमारा उद्देश्य)

【पायें सरल उपायों से समाधान】

【No Fee Boundation On Consultation】

【–ज्योतिर्विद–】

पं० विष्णु स्वरूप अवस्थी (गुरु जी)
(कर्मकाण्ड,ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)

पं० सत्यम विष्णु अवस्थी
(ज्योतिष एवं आध्यात्मिक चिंतक)

प्रधान कार्यालय –
माँ भद्रकाली आश्रम
बिरहर, कानपुर नगर (उo प्रo) -209209

====

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp