दिनांक 16-06-2022 गोंडा
सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में आज दिनांक 16.06.2022 को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, मंडलायुक्त एम0पी0 अग्रवाल गोंडा, जिलाधिकारी उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा आगामी शुक्रवार/जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा बच्चों, युवाओं, संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं व आमजन से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बच्चो, युवाओं, संभ्रांत व्यक्तियों व आमजन से सौहार्दपूर्वक, आपसी भाई चारे के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की तथा अराजकतत्वों/उपद्रवियों व सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का संदेश भी दिया । इसी प्रकार जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गस्त कर आमजन से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel