Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा- वाहनो से डीजल चोरी करने वाले गैंग का भण्डाफोड़, 03 शातिर पेशेवर अभियुक्त
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोण्डा- वाहनो से डीजल चोरी करने वाले गैंग का भण्डाफोड़, 03 शातिर पेशेवर अभियुक्त

दिनांक 16.06.2022

सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शातिर/वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। जिसके तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 03 शातिर पेशेवर डीजल चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त 7 प्लास्टिक के जरिकेन, 01 प्लास्टिक के ड्रम में 490 लीटर चोरी का डीजल, 02 अदद पेचकस, 01 अदद पाना, 01 अदद कटर, एक अदद रिंच, 02 अदद प्लास्टिक के पाइप, 01 अदद तेल निकालने की मशीन मय पाइप, 02 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई स्कार्पियों, 01 अदद जायलो कार बरामद हुआ है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp