Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अयोध्या- युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अयोध्या- युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत

सीओ रूदौली ने मौके पर किया मुआयना दिया जांच के आदेश

सीएमडी न्यूज़ सुधीर बंसल ब्यूरो चीफ अयोध्या

अयोध्या।
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों युवती की जल कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को ग्राम पंचायत फत्तापुर खुर्द मजरे कुतुबजमापुर में अनुष्का 22 वर्ष पत्नी लक्ष्मी प्रसाद उर्फ (मंटू) की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत की सूचना के बाद घटना अस्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गईं। जानकारी ग्रामीणों की माने तो युवती
को लव मैरिज करके लाया गया था। उक्त प्रकरण पर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल शशिकांत यादव, एस आई रविश कुमार यादव व महिला कांस्टेबल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
कोतवाल शशिकांत यादव ने बताया कि मामले की हर पहलू से छानबीन किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण अस्पष्ट होग।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp