Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आज का राशिफल–आज का पञ्चाङ्ग– दिनांक – 8 जून 2022 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आज का राशिफल–आज का पञ्चाङ्ग– दिनांक – 8 जून 2022 

दिन = बुधवार
संवत् = 2079 (राक्षस नाम संवत्सर)
मास = ज्येष्ठ मास
पक्ष = शुक्ल पक्ष
तिथि = नवमी तिथि
नक्षत्र = उ० फा० नक्षत्र
योग = सिद्धि योग
दिशाशूल – उत्तर दिशा
राहुकाल – मध्याह्न 12 बजे से 1:30 तक

【–विशेष टिप–】
====================================
सात तरह के अनाज मिलाकर अपने ऊपर से सात बार उतार लें व थोड़ा-थोड़ा कर सुबह-सुबह पक्षियों को खिलाना शुरू कर दें। इससे आपकी नौकरी में आ रही रुकावटें निश्चित रूप से कम होगी और कार्य निश्चित रूप से पूर्ण होगा।

===============================================

【–राशिफल–】

मेष राशि:
आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि सफल रहेगा, कुबुद्धि से हानि संभव है।

वृषभ राशि:
प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते है। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यय वृद्धि होगी, तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

मिथुन राशि:
अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी, बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

कर्क राशि:
रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा, भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

सिंह राशि:
आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा, राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटना और विवाद से बचें।

कन्या राशि:
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतो का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकरक सिद्ध होगा।

तुला राशि:
किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि:
अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं, संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान बनी रहेगी।

धनु राशि:
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच-विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

मकर राशि:
आप के हौसले से ही आप उन्नती करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

कुंभ राशि:
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद से बचें। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते है। कार्यसिद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ हो सकता है। किसी चीज से डरे हुए है।

मीन राशि:
बड़ों की बात आपको मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आज आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा।

===============================

【–ज्योतिर्विद–】

पं० विष्णु स्वरूप अवस्थी (गुरु जी)
(कर्मकाण्ड,ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)

पं० सत्यम विष्णु अवस्थी
(ज्योतिष एवं आध्यात्मिक चिंतक)

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp