अयोध्या। में स्थित कटरा पुलिस चौकी के पास प्रिय प्रीतम रास कुंज व बिहार भवन में महंती का समारोह का हुआ आयोजन। जिसमें प्रिय प्रीतमरास कुंज मंदिर का नवागत महन्त श्री कांत प्रतुष् दास जी को विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद अयोध्या के प्रमुख संत महंतो ने कंठी चादर देकर श्रीकांत दास को मंदिर का महंत बनाकर मंदिर की जिम्मेदारी सौपी। साथी मंदिर के नए महन्त श्रीकांत दास महाराज ने बताया है कि गौ सेवा, संत सेवा, समाज सेवा, व आने जाने वाले भक्त को खाने पीने रहने की उत्तम व्यवस्था किया जाएगा। साथ ही श्रीकांत दास बताया कि इससे पहले जो पूर्व महन्त थे उनके दायित्व निर्वाहन करेंगे। व भंडारे में आए सभी साधु संतों को भोजन प्रसाद अंग वस्त्र, दक्षिणा, देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें अयोध्या के साधु-संतों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। प्रिय प्रीतम रास कुंज बिहार भवन के पूर्व महन्त परमा नंद दास ने बताया कि मैंने अपने उत्तराधिकारी श्रीकांत दास को मंदिर का महन्त बनाया और मंदिर की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर अयोध्या के महन्त जन्मेजय शरण जी, महन्त अवधेश दास जी महन्त व उत्तराधिकारी राजकुमार दास जी, महन्त राजन बाबा, पूर्व डीजीपी बिहार गुप्तेश्वर पाण्डेय व साधु संत महन्त व श्रद्धालु मौजूद रहें।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Tags breaking news अयोध्या उत्तर कुंज के खबरें गए जी दास नए प्रदेश प्रमुख प्रिय प्रीतम बनाए बिहार भवन महन्त रास व श्रीकांत
Check Also
गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत
2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
