Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / आज का राशिफल—आज का पञ्चाङ्ग दिनांक – 25 मई 2022
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आज का राशिफल—आज का पञ्चाङ्ग दिनांक – 25 मई 2022

दिन = बुधवार
संवत् = 2079 (राक्षस नाम संवत्सर)
मास = ज्येष्ठ मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि = दशमी तिथि
नक्षत्र = उ० भाद्रपद नक्षत्र
योग = प्रीति योग
दिशाशूल – उत्तर दिशा
राहुकाल – मध्याह्न 12 बजे से 1:30 तक

【–विल्ववृक्ष विशेष –】
====================================
‘स्कंदपुराण’ में कहा गया है कि एक बार देवी पार्वती ने अपनी ललाट से पसीना पोछकर फेंका, जिसकी कुछ बूंदें मंदार पर्वत पर गिरीं, जिससे बेल वृक्ष उत्पन्न हुआ। इस वृक्ष की जड़ों में गिरिजा, तना में महेश्वरी, शाखाओं में दक्षयायनी, पत्तियों में पार्वती, फूलों में गौरी और फलों में कात्यायनी वास करती हैं। चूंकि बिल्वपत्र देवी पार्वती से उत्पन्न हुआ है और इसमें उनका निवास भी है इस लिए शिव जी को बिल्वपत्र बेहद प्रिय है।
===============================================

【–राशिफल–】

मेष राशि:
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पुरे होंगे। ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकते हैं। निवेश से लाभ मिलना संभव है। सुख-साधन बढ़ सकता है।

वृषभ राशि:
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि:
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी। सजगता से कार्य करें। सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

कर्क राशि:
आज के दिन कई अधूरे काम पुरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आएगी।

सिंह राशि:
आप की मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीती में आप की ख्याती बढ़ेगी।

कन्या राशि:
आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। बोलने में बहुत सावधानी रखें। अपनों से आशा न करें। समय मध्यम है। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। आप के कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।

तुला राशि:
कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी। साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।

वृश्चिक राशि:
आप के लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा। संतान की चिंतान आप को व्याकुल कर सकती है।

धनु राशि:
आलस का त्याग करें। धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा।

मकर राशि:
आप की ज़िद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है व शारीरिक कष्ट संभव है। आज आप पर आलस हावी रहेगा।

कुंभ राशि:
दिन की शुरुआत में आलसी रवैय्ये के कारण कार्य विलंभ से पूरा होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा। माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जा कर कार्य करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि:
सही समय पर निर्णय लेना आप के लिए उचित रहेगा। ऋण ले लेन-देन में सतर्क रहें। संपर्क का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। अपने काम में वापसी होगी।
==================================

(सरल उपाय, सहज समाधान ज्योतिष, वैदिक एवं वास्तु संस्थान)

(आपका सुखमय जीवन, हमारा उद्देश्य)

【पायें सरल उपायों से समाधान】

【No Fee Boundation On Consultation】

【–ज्योतिर्विद–】

पं० विष्णु स्वरूप अवस्थी (गुरु जी)
(कर्मकाण्ड,ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)

पं० सत्यम विष्णु अवस्थी
(ज्योतिष एवं आध्यात्मिक चिंतक)

About cmdnews

Check Also

BAHRAICH – संवेदनशील व असुरक्षित घरों में लगावाये जा रहे हैं दरवाज़े

रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव बहराइच 05 सितम्बर। तहसील महसी अन्तर्गत हिंसक वन्यजीव (भेड़िया) के हमलों से …

Leave a Reply