Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / सिंदूर का पौधा नारी शक्ति एवं देशभक्ति का प्रतीक — कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सिंदूर का पौधा नारी शक्ति एवं देशभक्ति का प्रतीक — कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह 

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS 

सिंदूर शौर्य एवं शक्ति का प्रतीक – रजनी तिवारी

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में यूजीसी द्वारा आयोजित विकास 2025 के एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह के उपरांत उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी एवं यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम जगदेश ने कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के साथ विश्वविद्यालय परिसर में सिंदूर का पौधा रोपित किया । शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि सिंदूर शौर्य एवं शक्ति का प्रतीक है। सिंदूर प्राचीन काल से हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसका इतिहास पांच हजार साल से अधिक पुराना है। उन्होंने कहा कि सिंदूर का भारतीय औषधीयशास्त्र विशेषकर आयुर्वेद में इसका उपयोग किया जाता है। सिंदूर की पत्तियां रक्त शोधन में सहायक होती है।

कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सिंदूर का पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का एक संदेश है। इससे देश के सैनिकों के बलिदान को सम्मानित करना भी है। सिंदूर का पौधा नारी शक्ति और देशभक्ति का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण इस दिशा का एक छोटा कदम है।

इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्द्र शुक्ल, प्रो. संजय पाठक, प्रो. एस एस मिश्र, डॉ. विनोद चौधरी, सहायक अभियंता0आर0 के0 सिंह उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply