Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

BAHRAICH:भारी बरसात⛈️ के चलते संपर्क मार्ग पर पेड़🎄 गिरने से आवागमन बाधित,बिजली तार टूटने से विद्युत समस्या उत्पन्न

नवाबगंज बहराइच चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से आज नवाबगंज ,नानपारा मार्ग पर डाक बंगले के पास विशाल नीम का पेड़ गिरने से नवाबगंज, नानपारा मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित है |

भारी बरसात के चलते नानपारा नवाबगंज मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित डाक बंगले के निकट एक पुराना नीम का विशाल पेड़ मार्ग पर गिर जाने से पूरे दिन आवागमन बाधित रहा इस मार्ग पर दुपहिया वाहनों को छोड़कर सभी चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित रहा यात्री वाहनों के न चलने से ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है | वही इसी मार्ग से नवाबगंज को आने वाली विद्युत लाइन पेड़ के गिरने से छति ग्रस्त हो गई है जिससे कस्बा नवाबगंज ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है | वही आवागमन को देखते हुए संपर्क मार्ग पर पडे
पेड़ को मजदूरों के माध्यम से काटकर उठाया जा रहा है | प्राइवेट बस युनियन नानपारा नवाबगंज मार्ग के सचिव सोहन लाल ने बताया कि कल तक यात्री वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा |

About cmdnews

Check Also

बहराइच। नानपारा में आबादी के बीच पहुंचा विशाल मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर घाघरा नदी में छोड़ा

नानपारा, बहराइच। बलहा ब्लॉक के ताजपुर गांव में रविवार सुबह आबादी क्षेत्र के एक तालाब …

Leave a Reply

WhatsApp