आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा जनपद बहराइच में कूड़े के ढेर व नालियों के ऊपर खुले ढक्कन तो आम बात है,
शौचालय जो कि शिवपुर बस स्टैंड के पास बना हुआ है कई महीनों से उसकी सफाई नहीं होती है नालियां भरी रहती हैं बरसात होते ही नाली का कीचड़ ऊपर आ जाता है किंतु नगर पालिका प्रशासन जरा सा भी ध्यान नहीं देती हैं । एक तरफ भारत में स्वच्छ मिशन अभियान चलाया जा रहा है दूसरी तरफ नानपारा नगर पालिका के सफाई कर्मी अपनी लापरवाही दिखा रहें हैं।