Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

घाघरा नदी के संजय सेतु पुल तोड़कर गिरी अनियंत्रित बोलेरो,चालक की हुई मौके पर मौत

घाघरा नदी के संजय सेतु पुल तोड़कर अनियंत्रित होकर लगभग 100 फुट नीचे गिरी बोलेरो जिसमें चालक की हुई मौके पर मौत,

लखनऊ से गोण्डा की तरफ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर संजय सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए घाघरा नदी में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । मृतक महेंद्रा मोटर कम्पनी में मैनेजर के पद पर तैनात था,

जरवलरोड थाना क्षेत्र के लखनऊ गोण्डा मार्ग पर गुरुवार को बोलेरो गोंडा की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 10.30 बजे बोलेरो गाड़ी नम्बर यूपी 32 एचडी 4185 संजय सेतु घाघरा घाट की रेलिंग तोड़कर करीब 100 फुट नीचे जा गिरी। उस स्थल पर घाघरा नदी में पानी नहीं था। फिर भी इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे जरवल रोड थाने के एस आई बृजेश कुमार चौबे, बेदराम यादव ने युवक के जेब से मिले परिचय पत्र से परिजनों को घटना की जानकारी दी है।

प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र पटेल ने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजीव कुमार मश्रिा पुत्र के सी मश्रिा निवासी शांती मगर जिला लखीमपुर के रूप में हुई है। मृतक महद्रिंा मोटर कंपनी लखनऊ में कस्टमर मैनेजर के पद पर तैनात था। विभागीय काम से गोण्डा जाते समय हादसे में उनकी मौत हो गई। लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

 

About cmdnews

Check Also

बहराइच। नानपारा में आबादी के बीच पहुंचा विशाल मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर घाघरा नदी में छोड़ा

नानपारा, बहराइच। बलहा ब्लॉक के ताजपुर गांव में रविवार सुबह आबादी क्षेत्र के एक तालाब …

Leave a Reply

WhatsApp