Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / दबंगों द्वारा फर्जी बैनामा कराकर, जमीन हड़पने का लगाया आरोप
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

दबंगों द्वारा फर्जी बैनामा कराकर, जमीन हड़पने का लगाया आरोप

05/02/2022

नवाबगंज, बाराबंकी। जनपद के तहसील नवाबगंज के कस्बा जैदपुर के ग्राम मोलवी कटरा के मायाराम पुत्र दशरथ आदि द्वारा गांव के ही उम्मे हनी पत्नी मैनुद्दीन पर अपनी जमीन का फर्जी बैनामा कराकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि मैनुद्दीन ने उसके गाटा संख्या 1142/1 का फर्जी बैनामा कराकर जमीन हड़पने की फिराक में है जबकि मायाराम आदि कई वर्षों से उस जमीन पर अपना मकान बनाकर काबिज है। गाटा संख्या 1142/1 की हिस्सेदार सीता ने अपने हिस्से की जमीन को उम्मे हनी पत्नी मैनुद्दीन को बीते 2 दिसंबर 2021 को बेच दी जिसपर मायाराम ने सिविल कोर्ट में आपत्ति भी दर्ज कराई है। हालांकि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

About Ashish Singh

आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख सीएमडी न्यूज चैनल मंडल अयोध्या।

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp