विवेक श्रीवास्तव ।। CMD News
जनपद बहराइच के विकासखंड बलहा के नानपारा देहात में गंदगी की भरमार है पिछले कई महीने से सफाई नहीं कराई गई है भग्गापुरवा नानपारा देहात निवासी योगेंद्र, शोभित श्रीवास्तव व सलमान हाशमी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव , इकबाल खान, रवि कांत आदि ने बताया कि भरी नालियां और फील्ड में फैली गंदगी और छुट्टे गौवंशो से काफी समस्या है फील्ड में हर समय कई गोवंश छुट्टे घूमते रहते हैं मोहल्ले में एक भी डस्टबिन नहीं है सहादत स्कूल फील्ड जहां अनेकों संस्थाओं के कार्यक्रम खेलकूद सरकारी कार्यक्रम आयोजन रैलियां आदि का आयोजन होता है वह फील्ड भी कूड़ेदान का रूप ले रही है, मोहल्ले के निवासी महेंद्र यादव से पूछा गया कि पहले सफाई कब कराई गई थी तो उन्होंने बताया कि साल छः महीने पहले सफाई हुई थी वह भी मोहल्ले के एक सज्जन के द्वारा अपने खर्चे से कराई गई थी इस गंदगी से कई प्रकार की बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा शीर्ष पर है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
