Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

Weather:देश के इन राज्यों में मेघ अगले 24 घंटे में हो सकते हैं मेहमान

गर्मी से बुरी तरह उबल रहे उत्तर भारत को बस अब मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है, आसमानी शोलों से तप रही झारखंड की धरती पर आज मेघ मेहरबान हो सकते हैं, मौसम विभाग के मुताबिक आज झारखंड, बिहार में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

यह प्री-मॉनसून बारिश होगी, जबकि चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हरियाणा में दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली क्षेत्र में अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश होने से 23 प्रतिशत बारिश की कमी पूरी होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, विदर्भ में 21 जून तक एक-दो स्थानों में हल्की तथा मध्यम बारिश की आशंका है तो वहीं 22 और 23 जून को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा में अच्छी बारिश हो सकती है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच। नानपारा में आबादी के बीच पहुंचा विशाल मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर घाघरा नदी में छोड़ा

नानपारा, बहराइच। बलहा ब्लॉक के ताजपुर गांव में रविवार सुबह आबादी क्षेत्र के एक तालाब …

Leave a Reply

WhatsApp