Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / बस्ती; विधायक संजय ने किया 70 दिव्यांगों में स्वचालित, ट्राई साईकिल का वितरण।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बस्ती; विधायक संजय ने किया 70 दिव्यांगों में स्वचालित, ट्राई साईकिल का वितरण।

 

विधायक संजय ने किया 70 दिव्यांगों में स्वचालित, ट्राई साईकिल का वितरण।

राज कुमार पाण्डेय।। CMD News

बस्ती।।  रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने शुक्रवार को रूधौली ब्लाक परिसर में विधायक निधि से 30 दिव्यांगों में स्वचालित मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल एवं 40 में तीन पहिया ट्राई साईकिल का निःशुल्क वितरण किया।
विधायक संजय ने कहा कि 70 दिव्यांगों को साधन मिल जाने से उनका जीवन सुगम होगा। विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवहन के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से संवाद बनाते हुये उन्होने कहा कि विकास एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। जो कार्य अधूरे रह गये हैं पुनः भाजपा की सरकार बनते ही उसे तेजी से पूरा कराया जायेगा। विधायक संजय ने कहा कि भाजपा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा है। आवास, शौचालय से लेकर पात्रों में निःशुल्क अनाज एवं अन्य सामग्री का वितरण सुनिश्चित कराकर भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विकास के अपने संकल्प को सिद्ध किया है। जीवन के हर मोर्चे पर विकास की गति में तेजी आयी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिव्यांगजन अधिकारी अनूप कुमार सिंह, प्रेमनरायन मिश्र, सुहेल अहमद, रोहित वर्मा, जयेश प्रताप जायसवाल, मनोज सिंह, महेन्द्र सिंह, पिन्टू यादव, विकास शर्मा के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक और दिव्यांग परिवारों के परिजन उपस्थित रहे।
यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp