Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / छात्र छात्राओं को मिला स्मार्टफोन एवं टेबलेट,महाविद्यालयों में दिखाया गया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

छात्र छात्राओं को मिला स्मार्टफोन एवं टेबलेट,महाविद्यालयों में दिखाया गया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण।

छात्र छात्राओं को मिला स्मार्टफोन एवं टेबलेट,महाविद्यालयों में दिखाया गया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण।

अवनीश कुमार मिश्रा// सीएमडी न्यूज़

बस्ती।।  भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई तथा मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग एक करोड़ छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टेबलेट का वितरण किया गया। इसका मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत सरकार के शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरित किया। जनपद बस्ती के 200 छात्र छात्राओं ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया तथा स्मार्ट फोन एवं टेबलेट प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने डीजी शक्ति पोर्टल तथा डीजी शक्ति अध्ययन ऐप का शुभारंभ किया।
जिले में भी महाविद्यालयों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्र छात्राओं को दिखाया गया। शिव हर्ष किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रदीप श्रीवास्तव, डॉक्टर एचपी चौधरी, डॉक्टर ओपी सिंह, डॉक्टर गोपाल जी कुशवाहा, डॉ राजेश सिंह, डॉ शिवेंद्र मोहन पांडे, डॉक्टर रंजन बसाक की उपस्थिति में छात्र छात्राओं ने यह कार्यक्रम देखा।
राजकीय महाविद्यालय हरैया में प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ अभिराम राय, डॉ वीरेंद्र प्रताप, डॉक्टर आदित्य प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभी छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम का अवलोकन किया।
आईटीआई बस्ती में संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण पुरुषोत्तम मिश्रा, नोडल प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव, कार्य देशक कुंवर राजेश प्रताप सिंह, हनुमान प्रसाद मिश्रा, आनंद मोहन सिंह, भारत कृष्ण मौर्य, संतोष कुमार गुप्ता, राम भरत पाल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, हरि किशोर पांडेय, दयाशंकर मौर्य की उपस्थिति में छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम का अवलोकन किया।
महिला महाविद्यालय कम्पनीबाग, बस्ती में प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी, डा0 रघुवर प्रसाद पाण्डेय, गिरिजानन्द राव एवं सूर्या उपाध्याय की उपस्थिति में छात्र/छात्राओं ने कार्याक्रम का सीधा प्रसारण देखा।इसी प्रकार एपीएन डिग्री कालेज बस्ती, रुकमिणी डिग्री कालेज पैकोलिया, पंडित महादेव शुक्ल कृषक पी.जी. कालेज गौर बस्ती में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्र/छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा देखा गया।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp