Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / महिला ने कोतवाली रामसनेही घाट में न्याय को लेकर लगाई गुहार
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

महिला ने कोतवाली रामसनेही घाट में न्याय को लेकर लगाई गुहार

रामसनेही घाट, बाराबंकी।

संवाददाता ।। CMD NEWS

रामसनेही घाट, बाराबंकी। थाना रामसनेही घाट क्षेत्र के ग्राम पूरे आधार में पीड़िता सुखदेवी पत्नी राम अशोक ने गांव के ही भरत लाल , हरिश्चंद्र पुत्रगण छोटेलाल व देवकी पत्नी भरत लाल पर मारने पीटने का आरोप लगाया है, जिसकी लिखित तहरीर कोतवाली रामसनेही घाट में दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कल शाम बुधवार को गांव के ही भरतलाल, हरिश्चंद्र पुत्रगण छोटेलाल व देवकी पत्नी भरत लाल पीड़िता के घर में घुसकर एक राय होकर लाठी – डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर पीड़िता व उसके पति रामअशोक पर हमला बोल दिया, जिससे पीड़िता व उसके पति राम अशोक को काफी गंभीर चोटे आई एवम् गाली – गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई। पीड़िता ने बताया उसका बेटा मनीष कुमार जो कि भिटरिया चौराहे पर एक दुकान पर काम करता है वो दुकान से घर की ओर वापस लौट रहा था तभी भरत लाल, हरिश्चंद्र पुत्रगण छोटेलाल व देवकी पत्नी भरत लाल ने लाठी – डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इस घटना के संबंध में जब हल्का दरोगा महेंद्र सिंह से बात की गई तब बताया मारपीट दोनों पक्षों में हुई और दोनों पक्षों से शिकायत पत्र मिले है जिसमें भरत लाल आदि के पक्ष से मुकदमा दर्ज किया गया है,दूसरे पक्ष में जांचोपरांत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

About Ashish Singh

आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख सीएमडी न्यूज चैनल मंडल अयोध्या।

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp