Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / आयोध्या / अवैध देशी पिस्टल व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अवैध देशी पिस्टल व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

मुदस्सिर हुसैन।। सीएमडी न्यूज़

मवई अयोध्या।।  रुदौली कोतवाली क्षेत्र की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध देशी पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस के साथ आजाद नगर चौराहा पैट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना पर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रुदौली क्षेत्र की पुलिस टीम एसएसपी शैलश पाण्डेय के निर्देशन पर अपराधियों व संदिग्ध वाहनों तलाश करने हेतु अभियान चला रही थी।तभी उपनिरीक्षक अविनाश चन्द्र प्रभारी चौकी नयागंज अपने हमराही कांस्टेबल सन्तोष यादव पिंटू यादव निर्देश कुमार विशाल यादव के साथ बीती रात चैकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी जितेंद्र सिंह पुत्र उदयराज सिंह निवासी लोहटी सरैया मवई को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अवैध देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराधी संख्या 513/21की धारा 3/25आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

About Anuj Jaiswal

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp