Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / आयोध्या / अयोध्या नगर निगम ने चार वर्षों में विकास की बुलन्दियों को छुआ: मेयर।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अयोध्या नगर निगम ने चार वर्षों में विकास की बुलन्दियों को छुआ: मेयर।

अयोध्या नगर निगम ने चार वर्षों में विकास की बुलन्दियों को छुआ: मेयर।

अंकुर पांडे//cmd news

अयोध्या।। नगर निगम अयोध्या अपने अब तक के 4 वर्ष के सेवाकाल में नागरिकों की सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा भाव से समर्पित होकर अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह किया है उक्त विचार नगर निगम अयोध्या के चतुर्थ वर्षगांठ पर राम कथा पार्क अयोध्या में आयोजित समारोह में अयोध्या के माननीय सांसद श्री लल्लू सिंह व्यक्त कर रहे थे श्री सिंह ने कहा कि अयोध्या के अपेक्षित विकास में माननीय मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी विशेष रुप से योगदान कर रहे हैं आने वाले वर्षों में अयोध्या एक विकसित धार्मिक नगरी होगी और सभी संसाधनों से युक्त होगी स्वच्छता के दिशा में नगर निगम अयोध्या संवेदनशील है उन्हें नागरिकों को साथ में लेकर जन भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता को एक जन आंदोलन बनाना होगा जिससे अयोध्या सुंदर और स्वच्छ बन सके चतुर्थ वर्ष गांठ का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद श्री लल्लू सिंह नगर निगम अयोध्या के महापौर श्री ऋषिकेश उपाध्याय सभापति श्री बृजेंद्र बहादुर सिंह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार पांडे बादल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया उपस्थित माननीय पार्षद गणों अन्य अतिथियों मुख्य अतिथि के प्रति स्वागत भाषण में श्री ऋषिकेश उपाध्याय महापौर नगर निगम अयोध्या ने कहा की अमृत योजना अंतर्गत तेजल सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन पार्कों का विकास मार्गों का सुंदरीकरण हाई मास्ट की स्थापना ऑनलाइन कर भुगतान नामांतरण की सुविधा विस्तारित क्षेत्रों में भी त्वरित गति से विकास कार्यों की गतिशीलता हम प्रतिबद्ध हैं नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी ना रहे उसके लिए आने वाले 1 वर्ष के अंदर सभी क्षेत्रों में स्वच्छता जल शौचालय मार्गों का सुदृढ़ीकरण निर्माण नाली निर्माण विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा मुख्य अतिथि सहित माननीय पार्षद गणों को भारतीय जनता पार्टी के उपस्थित वरिष्ठ एवं प्रमुख नेताओं को बैच लगाकर रामनामी भेंट कर माला पहनाकर समारोह में सम्मानित किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार पांडे बादल ने श्री ऋषिकेश उपाध्याय के महापौर के रूप में 4 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि नया नगर निगम था संसाधन कम थे वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं थी इसके बावजूद नगर निगम अयोध्या को विकास गति को गतिमान बनाने में उल्लेखनीय योगदान रहा है मुझे विश्वास है अयोध्या नगर निगम के नागरिकों ने जिस आशा और उम्मीद से उपाध्याय जी को महापौर के रूप में चुने थे आने वाले समय में जो नागरिक सुविधाएं अपेक्षित है उनको पूरा करने में समर्थ होंगे समारोह में नगर निगम के चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेषांक पत्रिका प्रकाशित हुई जिसका लोकार्पण मुख्य अतिथि माननीय सांसद एवं अन्य अतिथि गण तथा निगम निगम के अधिकारियों ने किया चतुर्थ वर्षगांठ के लोकार्पण समारोह में श्री कमलेश श्रीवास्तव क्षेत्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी भाजपा महिला जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पार्षद श्रीमती अशोका द्विवेदी पूर्व सभापति श्री बुद्धि लाल प्रजापति माननीय पार्षद गण श्री हरीश चंद्र सिंह सहायक नगर आयुक्त श्री महेश चंद आजाद महाप्रबंधक जलकल श्री अनूप कुमार सिंह अधिशासी अभियंता जलकल श्री गिरिजेश कुमार तिवारी सहायक अभियंता जलकल श्री आर के तिवारी सहायक अभियंता निर्माण श्री सी पी मौर्या सहायक अभियंता निर्माण रामकिशोर यादव जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम अयोध्या श्री सुदर्शन चंद्रा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री संजय कर निर्धारण अधिकारी श्री कमल कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक अयोध्या श्री राकेश कुमार वर्मा सफाई निरीक्षक अयोध्या सहित बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता तथा नगर निगम अयोध्या के अधिकारी कर्मचारी तथा जन सामान्य समारोह में उपस्थित थे कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री सच्चिदानंद सिंह अपर नगर आयुक्त एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार श्री शशि भूषण राय अपर नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या ने व्यक्त किया सादर प्रेषित रामकिशोर यादव जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम अयोध्या
अयोध्या से अंकुर पांडेय की रिपोर्ट

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp