प्रति यूनिट मिलेगा 05 कि.ग्रा. निःशुल्क गेहॅू
अन्त्योदय कार्डधारकों को मिलेगी 03 किलो सशुल्क चीनी
रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव सम्पादक
बहराइच 30 अक्टूबर। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप ने बताया कि जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को नवम्बर-2021 में ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना‘‘ का वितरण माह नवम्बर की 03 तारीख से 15 तारीख तक किया जायेगा। उक्त वितरण में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 05 किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान्न (गेहॅू) का वितरण किया जायेगा तथा प्रत्येक अन्त्योदय कार्डधार को प्रति राशनकार्ड 03 कि.ग्रा. चीनी का वितरण भी किया जायेगा। चीनी का वितरण सशुल्क होगा, जिसके लिये अन्त्योदय कार्डधार को रू. 18=00 प्रति किलो की दर से उचित दर विक्रेता को भुगतान करना होगा।
श्री सिंह ने बताया कि वितरण कार्य ई-पॉस मशीन के द्वारा आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया के द्वारा होगा, जिन लाभार्थियों का अंगूठा अपरिहार्य कारणों से ई-पॉस मशीन पर नहीं लगेगा (आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी) उन्हें 15 नवम्बर 2021 को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के आधार पर वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वितरण अवधि के दौरान समस्त उचित दर दुकाने प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए वितरण कार्य सुनिश्चित करेंगी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel