Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रसपा सुप्रीमों शिवपाल सिंह यादव तथा राष्ट्रीय महासचिव के तत्काल रिहाई के मांग को लेकर रामदेव नगर इंटियाथोक पर किया चक्का जाम
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

प्रसपा सुप्रीमों शिवपाल सिंह यादव तथा राष्ट्रीय महासचिव के तत्काल रिहाई के मांग को लेकर रामदेव नगर इंटियाथोक पर किया चक्का जाम


दिनांक 04-10-2021 गोंडा

राम ललित पांडे सी एम डी न्यूज

इटियाथोक स्थिति कैम्प कार्यालय के समक्ष गोण्डा बलरामपुर राज्य मार्ग पर चक्काजाम कर जबरदस्त जन आंदोलन कर रहे सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक द्वारा भारी पुलिस बल के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचकर जिला अध्यक्ष गोंडा सुरेश शुक्ला, प्रमुख महासचिव जमाल मोहम्मद चौधरी एवं मंटू काजी सहित आंदोलन कर रहे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और कैंप कार्यालय को सील कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ।
प्रसपा गोण्डा के जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ल ने रिहाई के पश्चात प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव को तत्काल रिहाई की मांग करते हुये चेतावनी दी कि अगर 24 (चौबीस) घंटे के अंदर लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को गिरफ्तार कर किसानों को न्याय नही दिया गया और प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव को सम्मान सहित रिहा नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और पुनः जबरदस्त जन आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। जन आंदोलन के दौरान घटित किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी ।

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp