Breaking News
Home / BREAKING NEWS / समाधान दिवस के मौके पर कुल 29 मामले आए जिसमें एक प्रकरण तुरंत निस्तारण हुआ
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

समाधान दिवस के मौके पर कुल 29 मामले आए जिसमें एक प्रकरण तुरंत निस्तारण हुआ

अवनीश कुमार मिश्रा सीएमडी न्यूज़

बस्ती दिनांक 25 09 2021 को थाना छावनी के प्रांगण में क्षेत्राधिकारी हर्रैया एवं उप जिला मजिस्ट्रेट हर्रैया की अध्यक्षता में आलोक कुमार श्रीवास्तव थानाध्यक्ष छावनी द्वारा थाने के पुलिस बल के साथ शासन के निर्देशों एवं उच्च अधिकारी गण द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुपालन में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जनता के द्वारा कुल 29 मामले प्रस्तुत किए गए जिसमें एक प्रकरण का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरण में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को निस्तारण हेतु दिए गए दिशा निर्देश से अवगत कराते हुए मौके पर रवाना किया गया है शांतिपूर्ण माहौल में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ थाने पर आने वाली जनता को कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया तथा आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों का थर्मल स्क्रीनिंग आदि कार्यवाही कराई गई। थाना क्षेत्र के बीट पुलिस अधिकारी एवं राजस्व लेखपाल का आपस में एक दूसरे से वार्ता कराया गया तथा एक दूसरे के मोबाइल नंबर, नाम आदि से सूचित कराते हुए आपस में समन्वय स्थापित कर कार्यवाही संयुक्त रुप से करने हेतु बताया गया।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp