Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्षा द्वारा दी गई सौगात
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्षा द्वारा दी गई सौगात

अंकुर पांडेय | CMD NEWS

अयोध्या | वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा उ0प्र0 श्रीमती सोनिया गोयल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन,जनपद अयोध्या में पुलिस परिवार के बच्चो के लिए बाल सदन वामा सारथी वाटिका का लोकार्पण व पुलिस परिवार के लिए सब्सिडियरी कैंटीन व थाना को0नगर और पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों के लिए महिला प्रशाधन कक्ष का उद्घाटन किया गया उसके बाद पुलिस लाइन सभागार में जनपद के संम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कार्यक्रम का अयोजन कर सम्मान समारोह व पुलिस परिवार कल्याण से संम्बन्धित विचार-विमर्श किया गया।
जनपद अयोध्या में वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गोयल महोदया द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार के बच्चों को खेलने कूदने व मनोरंजन के लिए बाल सदन वाटिका,पुलिस परिवार के लोगो को सस्ते दर पर सामान उपलब्ध हो सके इसके लिए सब्सिडियरी कैंटीन व महिला कर्मचारियों के लिए थाना को0नगर व पुलिस लाइन परिसर में महिला प्रसाधन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन सभागार में पुलिस परिवार के संम्बन्ध मे गोष्ठी व समारोह का आयोजन किया गया। वामा सारथी की मुख्य अतिथि श्रीमती सोनिया गोयल महोदया को बुकें व वृक्ष भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इस अवसर पर वामा सारथी की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए बहुत ही सफल आयोजन के लिए बधाइयां दी गई। वामा सारथी पुलिस परिवार के सदस्यों के कल्याण के लिए प्रदेश स्तर पर कार्य करती है। जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, कैरियर गाइडेंस आदि बिंदुओं पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उक्त कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक,अयोध्या परिक्षेत्र डा0 श्री संजीव गुप्ता,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या श्री शैलेष कुमार पाण्डेय,पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री पलाश बंसल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp