Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस पर निष्पक्ष निस्तारण का दिया निर्देश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस पर निष्पक्ष निस्तारण का दिया निर्देश

अवनीश कुमार मिश्रा सीएमडी न्यूज़


बस्ती – जिलाधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा थाना कोतवाली में आयोजित सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियो को मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से ले व शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा समस्त मौजुद लेखपाल को बताया गया अपने क्षेत्र के बिट आरक्षी कौन है तथा उनके सम्पर्क में रहते हुए आवश्यकता होने पर बिट आरक्षी से सम्पर्क कर आवश्यक सहायता ले सकते है।इस दौरान समस्त पुलिस एवं राजस्व अधिकारी/ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में जमीनी विवाद चिह्नित कराएं और राजस्व टीम के साथ ही पुलिस निस्तारण के लिए मौके पर जाए व शत प्रतिशत निस्तारण करें।
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रो का पॉच दिवस के अन्दर निस्तारण किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रो का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उनपर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करे जिससे समय से निस्तारण किया जा सके।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp