Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / ललितपुर – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर स्वागत किया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

ललितपुर – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर स्वागत किया

अभिषेक दीक्षित सीएमडी न्यूज़

युवाओं को साथ में लेकर आगामी 2022 में फिर से चुनाव उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाना प्रथम लक्ष्य- नितेश संज्ञा

ललितपुर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंडित नितेश संज्ञा के प्रथम जनपद ललितपुर आगमन पर जगह जगह पार्टी के कार्यकर्ता एवं पार्टी के समर्थक ने स्वागत किया !
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा की भारतीय जनता पार्टी में सभी संगठनों का महत्वपूर्ण स्थान है और मेरा मानना है कि 2022 का विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के सभी संगठन मिलकर जीतेंगे उन्होंने सभी मोर्चा के अध्यक्षों को अपने दायित्व के निर्वहन को भली-भांति निभाने वा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की अपील की बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी में सभी मोर्चा के महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन चुना वालों ने की संचालन जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास ने किया!
इसके पूर्व आज लखनऊ से आने पर दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह रजक और युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश संज्ञा का जगह-जगह स्वागत किया गया!
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरि ओम निरंजन ,महामंत्री महेश भैया ,नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी, देवेंद्र गुरु ,सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा डॉक्टर दीपक चौबे, संदीप बुंदेला दिनेश गोस्व, राहुल साहू खिरिया गजेंद्र ,अरविंद ,अभिमन्यु लोधी विजय कुआं तला ,अजय राजपूत गोल्डी झा ,राजकुमार साहू, धर्म राजा, अंशुल चंदेल आदि सम्मिलित रहे!

About cmdnews

Check Also

बहराइच- जनरेटर है तो लेकिन खराब सालो से…. कैसे चले सामुदायिक अस्पताल नानपारा की व्यवस्था?

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा में जनरेटेर सालो से खराब स्थित में …

Leave a Reply