Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / महिला बीट कक्ष का कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने किया उद्घाटन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

महिला बीट कक्ष का कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

21/08/2021

आशीष सिंह ।। सीएमडी न्यूज़

बनीकोडर, बाराबंकी – चौकी क्षेत्र हथौंधा के अंतर्गत ग्राम सभा कोटवा सड़क ग्राम पंचायत घर में महिला बीट कक्ष का उद्घाटन संयुक्त रूप से नवागत प्रभारी रामसनेहीघाट अजय कुमार त्रिपाठी एवं रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी रामसनेहीघाट ज्योति वर्मा ने किया ।महिलाओं को संबोधित करते हुए ज्योति वर्मा ने कहा कि महिलाएं अब बिल्कुल निर्भीक हो करके रहे ,अब डरने की जरूरत नहीं है ,1090 ,102 पर किसी भी घटना पर फोन कर सकती हैं। अब आप के कस्बे में महिला बीट आरक्षी पद की नियुक्ति हो गई है। कोई भी परेशानी हो तुरंत निडर होकर संपर्क करें , प्रभारी रामसनेहीघाट अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नारी के सुरक्षा एवं सम्मान के लिए महिला बीट आरक्षी पद की नियुक्ति की गई है ,।कार्यक्रम को चौकी प्रभारी हथौधा अशोक कुमार सिंह, डॉ एम एल साहू आदि ने संबोधित किया ।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुधाकर मिश्रा, गौरी सिंह, सोनी शुक्ला ,पूजा शर्मा स्मिता कौशल ,सचिन सिंह, दीवान प्रदीप सिंह प्रधान शीला वर्मा ,विश्राम वर्मा सहित तमाम पुलिसकर्मी, क्षेत्रीय महिलाएं पुलिस दल मौजूद रहा।

About Ashish Singh

आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख सीएमडी न्यूज चैनल मंडल अयोध्या।

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp