Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा- मुम्बई से 10 लाख रूपये चोरी कर भागा अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 10 लाख रूपये भी बरामद
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोण्डा- मुम्बई से 10 लाख रूपये चोरी कर भागा अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 10 लाख रूपये भी बरामद

सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर व मुम्बई पुलिस की संयुक्त टीम को चोरी के वांछित अभियुक्त पप्पू पुत्र जमुना प्रसाद नि0 ग्राम कंचनपुर फरेंदा शुक्ल थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त अभियुक्त कोरियर कम्पनी बी0एन0एल एक्सप्रेस कार्गाे प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई में ड्राइवर का काम करता था। दिनांक 19.08.2021 को कोरियर कम्पनी के संचालक विजय पुत्र रूदन यादव नि0 युसुफ महरअली रोड मुम्बई ने पप्पू उपरोक्त को 10 लाख रुपये मालार्ड मुंबई ऑफिस में जमा करने हेतु दिए थे। परन्तु पप्पू उपरोक्त रूपयों को मालार्ड मुंबई के ऑफिस में जमा न करके अपने साथ लेकर घर भाग आया था। जिसके सम्बन्ध में वादी विजय पुत्र रूदन यादव द्वारा थाना शान्ताकुज मुम्बई में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। आज दिनांक 22.08.2021 को थाना खरगूपुर व मुम्बई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त पप्पू उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके घर में रखे चोरी के 10 लाख रूपये बरामद कर लिया गया।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp