Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत

23/07/2021‍

रिपोर्ट – आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। विकास खंड बनीकोडर में आज खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण किया ।

गौरतलब हो कि श्री शुक्ला शैक्षिक उन्नयन के फलस्वरूप राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके है । श्री शुक्ला द्वारा आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामसनेहीघाट में शिक्षक गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा गया कि सभी अध्यापक विद्यालय में उपस्थित होकर अपना शत प्रतिशत योगदान शिक्षण व्यवस्था में प्रदान करे । शिक्षक की पहचान उसके अपने दायित्व के प्रति किए जाने वाले कार्य निर्वहन से ही होती है । नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडलीय मंत्री एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष डा नरेंद्र प्रकाश मिश्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री और ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर तिवारी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संघ अध्यक्ष दिग्विजय पांडे ने किया इस दौरान सैकड़ों अध्यापक उपस्थित रहे ।

About Ashish Singh

आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख सीएमडी न्यूज चैनल मंडल अयोध्या।

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp